अच्छे से जिओ कोविड के समयों में नमूना
फिलिप्पियों ३:१
इसलिये हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनन्दित रहो...।
पौलुस हर एक बाधाओं का सामना कर रहा था, फिर भी वो आनंदित था। उसकी रहस्य की बात यह थी, की उसने प्रभु में आनंद मनाना सीख लिया था।
इसका क्या मतलब है?
इसका मतलब पौलुस ने प्रभु जो है, उसने जो किया है, और वो जो करेगा उसमें आनंद मनाया। इसका मतलब मसीह सिर्फ प्रभु और उधारकर्ता ही नही, परंतु पौलुस का खजाना भी था। इसीलिए उसने फिलिप्पियों ३:८ में कहाँ।
फिलिप्पियों ३:८
वरन् मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहिचान की उत्तमता के कारण सब बातों को हानि समझता हूँ। जिसके कारण मैं ने सब वस्तुओं की हानि उठाई, औरउन्हें कूड़ा समझता हूँ, जिससे मैं मसीह को प्राप्त करूँ।
प्रियों, यह हमारे पहले प्रेम के पास लौट आने का समय है - जो यीशु है। यह याद करने के लिए कि हम पहले स्थान पर उसके पास क्यों आए। जैसे कईसाल गुजरे है, शायद हम उलझे हुए बन गए है, और बोहोत सारी चीजे हमारे लिए खजाना है - हमारा परिवार, हमारी सेवकाई, हमारी संपन्नता, हमारीसफलता और हमारे चमत्कार...दुःख की बात है, की हमे मसीह भी चाहिए और यह सारी चीजे भी चाहिए। हमे आराम, आजादी और सहभागिता भीचाहिए।
पौलुस सिर्फ यीशु को चाहता था।
बंदीगृह मनुष्य के हॄदयों में विशेष काम करते है। हम सोचने लगते है, की क्या महत्वपूर्ण है, और क्या नही है। बंदीगृह में, पौलुस को एहसास हुआ कीबाकी सारी चीजे बेकार है। मैं आशा करता हूँ, की आपको भी इसका एहसास हो जाए।
मनन करे:
• फिलिप्पियों ३:१०
ताकि मैं उसको और उसके मृत्युञ्जय की सामर्थ्य को, और उसके साथ दु:खों में सहभागी होने के मर्म को जानूँ...।
प्रार्थना करे:
• प्रभु से कहे की आपको आपके पहले प्रेम की उस सादगी के पास ले आए।
• प्रार्थना करे की आप उसकी उपस्थिती में बढ़ पाए।
• प्रार्थना करे की आप प्रभु में आनंद मनाना सीख जाए।
पवित्र शास्त्र
इस योजना के बारें में
इस पढ़ने की योजना में वर्तमान महामारी की स्थिति में भी प्रभु की भलाई के बारे में गहरी बाते लिखी हुई है। प्रभु हमेशा भला है, और हमेशा पूरी तरह नियंत्रण में है, हालाँकि मनुष्य इसे समझ नही सकता है। वह अकेले ही उन लोगों के लिए सभी चीजों को भलाई में बदलने की क्षमता रखता है, जो उससे प्रेम करते है!
More
हम इस योजना को प्रदान करने के लिए न्यू लाइफ लोकखंडवाला को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: https://www.facebook.com/pastorvijaynadar