अच्छे से जिओ कोविड के समयों में नमूना

न्यायियों ६:२४
तब गिदोन ने वहाँ यहोवा की एक वेदी बनाकर उसका नाम ‘यहोवा शालोम’ रखा...।
शत्रु ने इस्राएल, उनकी फसलों, उनकी समृद्धि, उनकी स्वतंत्रता, उनकी शांति को खा लिया था। लोग छिप कर रह रहे थे। (जैसे की आज)
जब इस्राएल को नीचे लाया गया, तो उन्होंने प्रभु को पुकारा। (हमारे प्रार्थना के जीवन में जागृति आने के लिए संकट की जरूरत क्यों पड़ती है।)
संकटों के बीच में गिदोन का प्रभु के साथ सामर्थ्यवान आमना सामना हुआ। (यह कितनी अद्भुत बात है, की संकटों में से अच्छाई भी बाहर आ सकतीहै।)
प्रभु ने फिर एक बार गिदोन को तसल्ली दी की वो उसके साथ था। प्रभु ने मुश्किल से गिदोन के कुछ सवालों का जवाब दिया होगा, क्योंकि प्रभु हमें सबकुछ समझाने के लिए बाध्य नहीं है। हालाँकि बाहर से कुछ भी नहीं बदला, लेकिन गिदोन के अंदर कुछ हुआ। (प्रभु के साथ आमना - सामना यही तोकरता है।) उसको प्रभु के कई नामों में से एक नाम का प्रकाशन मिला - यहोवा शालोम - प्रभु मेरी शांती है।
उसकी इन परिस्थितियों के बावजूद गिदोन शांती से भरा हुआ था। जिस प्रकार की शांती सिर्फ प्रभु ही दे सकता है।
यूहन्ना १४:२७
मैं तुम्हें शांती दिए जाता हूँ, अपनी शांती तुम्हें देता हूँ; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता : तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।
यीशु ने आपको उसकी खुद की शांती दी है। उसकी शांती आपको इस समय के दौरान दिखाई देगी।
होने दो की गिदोन के जैसे आपके भी प्रभु के साथ आमने - सामने हो। होने दो की आप उसे बोलते हुए सुनें और आपके हॄदय के सारे तूफान थम जाए।होने दो की आप वहाँ रहकर जीना सिख लो।
मनन करे:
• न्यायियों ६ अध्याय पढ़े...।
प्रार्थना करे:
• सच्चे बनकर अपनी सारी चिंताओं को प्रभु पर डालो दो।
• उससे कहे की उसके वचन से, सपनों के द्वारा, दर्शनों के द्वारा, जो भी वो चूने उसके द्वारा वो आपसे बात करे।
• अपनी जरूरतों के लिए प्रार्थना करे।
पवित्र शास्त्र
इस योजना के बारें में

इस पढ़ने की योजना में वर्तमान महामारी की स्थिति में भी प्रभु की भलाई के बारे में गहरी बाते लिखी हुई है। प्रभु हमेशा भला है, और हमेशा पूरी तरह नियंत्रण में है, हालाँकि मनुष्य इसे समझ नही सकता है। वह अकेले ही उन लोगों के लिए सभी चीजों को भलाई में बदलने की क्षमता रखता है, जो उससे प्रेम करते है!
More
हम इस योजना को प्रदान करने के लिए न्यू लाइफ लोकखंडवाला को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: https://www.facebook.com/pastorvijaynadar
संबंधित योजनाएं

नया दिन नए आऩ डिवोशनऱ

पर्वतों को हटाने का विश्वास: न-पहुंचे लोगों के बीच में आन्दोलन के लिए अपने विश्वास को उतेजित करना (Hindi Edition)

आपके प्रतिदिन के जीवन के लिए वायदें

जीतने वाली प्रवृति

पिन्तेकुस्त की तैयारी

कठिन मार्गों में उमड़ना

परमेश्वर की सामर्थ और उपस्थिति का अनुभव करना

प्रत्येक सुबह परमेश्वर से सुनना

असाधारण उपासक
