1 इतिहास 6
6
लेवी के वंशज
1 # 6:1 मूल में 5:27 ये लेवी के पुत्र थे : गेर्शोम, कहात और मरारी।#उत 46:11; नि 6:16-20; गण 3:2 2कहात के ये पुत्र थे : अम्राम, यिस्हार, हेब्रोन और ऊज्जीएल। 3अम्राम के ये पुत्र थे : हारून, मूसा और मिर्याम। हारून के ये पुत्र थे : नादाब, अबीहू, एलआजर और ईतामर। 4एलआजर से पीनहास उत्पन्न हुआ, और पीनहास से अबीशूअ। 5अबीशूअ से बूक्की, और बूक्की से ऊज्जी उत्पन्न हुआ। 6ऊज्जी से जरहयाह और जरहयाह से मरायोत उत्पन्न हुआ। 7मरायोत से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्पन्न हुआ। 8अहीटूब से सादोक, और सादोक से अहीमअस उत्पन्न हुआ। 9अहीमअस से अजर्याह और अजर्याह से योहानान उत्पन्न हुआ। 10योहानान से अजर्याह उत्पन्न हुआ। (जिस मन्दिर को सुलेमान ने यरूशलेम में बनाया था, उसका पुरोहित यही अजर्याह था।) 11अजर्याह से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्पन्न हुआ। 12अहीटूब से सादोक और सादोक से शल्लूम उत्पन्न हुआ। 13शल्लूम से हिल्कियाह, और हिल्कियाह से अजर्याह उत्पन्न हुआ। 14अजर्याह से सरायाह, और सरायाह से यहोसादाक उत्पन्न हुआ। 15जब प्रभु ने नबूकदनेस्सर के माध्यम से यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर की जनता को निष्कासित किया था, तब यहोसादाक भी अपने देश से निष्कासित होकर गया था।
16ये लेवी के पुत्र थे : गेर्शोम, कहात और मरारी।#नि 6:16-24 17गेर्शोम के पुत्रों के ये नाम हैं : लिब्नी और शिमई। 18कहात के ये पुत्र थे : अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्जीएल। 19मरारी के ये पुत्र थे : महली और मूशी। ये ही लेवी के गोत्र अपने-अपने पितृकुल के अनुसार हैं। 20गेर्शोम का पुत्र लिब्नी था और लिब्नी का पुत्र यहत था। यहत का पुत्र जिम्मा, 21और जिम्मा का पुत्र योआह था। योआह का पुत्र इद्दो और इद्दो का पुत्र जेरह था। जेरह का पुत्र यआतरई था। 22कहात का पुत्र अम्मीनादब था और अम्मीनादब का पुत्र कोरह। कोरह का पुत्र अस्सीर; 23और अस्सीर का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र एबीआसप, और एबीआसप का पुत्र अस्सीर था। 24तहत अस्सीर का पुत्र था और तहत का पुत्र ऊरीएल था। ऊरीएल का पुत्र उज्जियाह और ऊज्जियाह का पुत्र शाऊल था। 25ये एलकाना के पुत्र थे : अमासई और अहीमोत। 26अहीमोत का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र सोपई और सोपई का पुत्र नहत था। 27नहत का पुत्र एलीआब और एलीआब का पुत्र यरोहाम था। यरोहाम का पुत्र एलकाना था। 28शमूएल के ये पुत्र थे : ज्येष्ठ पुत्र योएल और कनिष्ठ पुत्र अबियाह था। 29ये मरारी के वंशज थे : महली, और महली का पुत्र लिब्नी। लिब्नी का पुत्र शिमई और शिमई का पुत्र ऊज्जा। 30ऊज्जा का पुत्र शिमआ और शिमआ का पुत्र हग्गियाह। हग्गियाह का पुत्र असायाह था।
राजा दाऊद के गायक
31जब मंजूषा प्रभु के भवन में प्रतिष्ठित हो गई, तब राजा दाऊद ने भजन गाने के लिए ये गायक नियुक्त किए। 32जब तक राजा सुलेमान के द्वारा प्रभु का भवन यरूशलेम में तैयार नहीं हो गया, तब तक ये लोग भजन-गान के द्वारा मिलन-शिविर के तम्बू के सम्मुख सेवा-कार्य किया करते थे। ये अपनी-अपनी सेवा की पारी के अनुसार भजन गाया करते थे। 33सेवक और उनके पुत्रों के ये नाम हैं : कहाती गोत्र के लोग : गायक हेमान − यह योएल का पुत्र और शमूएल का पौत्र था। 34शमूएल एलकाना का पुत्र और एलकाना यहोराम का पुत्र था। यहोराम एलीएल का पुत्र और एलीएल तोह का पुत्र था। 35तोह सूफ का पुत्र था और सूफ एलकाना का पुत्र। एलकाना महत का पुत्र था, और महत अमाशाई का। 36अमाशाई एलकाना का पुत्र और एलकाना योएल का। योएल अजर्याह का पुत्र था; और अजर्याह सफनयाह का। 37सफनयाह तहत का पुत्र था और तहत अस्सीर का पुत्र। अस्सीर एबिआसप का पुत्र था, और एबीआसप कोरह का पुत्र था। 38कोरह यिसहार का पुत्र था और यिसहार कहात का पुत्र। कहात लेवी का पुत्र था और लेवी इस्राएल का पुत्र। 39हेमान का भाई आसाफ उसके दाहिने खड़ा हुआ करता था − आसाफ बेरेकयाह का पुत्र था। बेरेकयाह शिमआ का पुत्र था। 40शिमआ मीखाएल का पुत्र था और मीखाएल बासेयाह का पुत्र। बासेयाह मलकियाह का पुत्र था, 41और मलकियाह एत्नी का पुत्र। एत्नी जेरह का पुत्र था, और जेरह अदायाह का पुत्र। 42अदायाह एतान का पुत्र था और एतान जिम्माह का पुत्र। जिम्माह शिमई का पुत्र था 43और शिमई यहत का पुत्र था। यहत गेर्शोम का पुत्र था, और गेर्शोम लेवी का पुत्र। 44हेमोन की बायीं ओर मरारी का वंशज एतान खड़ा हुआ करता था। एतान कीशी का पुत्र था और कीशी अबद्दई का पुत्र था। अबद्दई मल्लूख का पुत्र था। 45और मल्लूख हशबयाह का पुत्र था। हशबयाह अमसयाह का पुत्र था और अमसयाह हिलकियाह का पुत्र था 46हिलकियाह अमसी का पुत्र था और अमसी बानी का पुत्र था। बानी शेमेर का पुत्र था 47और शेमेर महली का पुत्र था। महली मूशी का पुत्र था। मूशी मरारी का पुत्र था और मरारी लेवी का। 48उनके भाई जो लेवी के वंशज थे परमेश्वर के भवन में, उसके निवास-स्थान में, सब सेवा-कार्यों को करने के लिए नियुक्त किए गये थे।
49हारून और उसके पुत्र अग्नि-बलि की वेदी और धूप-वेदी पर बलि चढ़ाया करते थे। इनके अतिरिक्त वे परमपवित्र स्थान के सब कार्य करते थे। वे इस्राएली समाज की ओर से प्रायश्चित के लिए बलि भी चढाते थे। इस प्रकार वे उन सब कार्यों को करते थे जिनका आदेश परमेश्वर के सेवक मूसा ने उन्हें दिया था। 50ये हारून के वंशज थे : उसका पुत्र एलआजर। एलआजर का पुत्र पीनहास। पीनहास का पुत्र अबीशूअ। 51अबीशूअ का पुत्र बूकी। बूकी का पुत्र ऊज्जी। ऊज्जी का पुत्र जरहयाह। 52जरहयाह का पुत्र मरायोत। मरायोत का पुत्र अमरयाह। अमरयाह का पुत्र अहीटूब। 53अहीटूब का पुत्र सादोक और सादोक का पुत्र अहीमअस।
लेवीय निवास-स्थान
54वे निश्चित क्षेत्रीय सीमाओं के भीतर निवास करते थे। उनके निवास-स्थानों के ये नाम हैं : कहाती गोत्र के हारून वंशजों के नाम पर इस शहर की चिट्ठी निकली : हेब्रोन।#यहो 21:1-42 55अत: उन्होंने उनको हेब्रोन नगर और उसके चारों ओर के चरागाह-क्षेत्र दे दिये। यह नगर यहूदा प्रदेश में था। 56किन्तु हेब्रोन नगर के खेत और उसके गांव उन्होंने यपून्नेह के पुत्र कालेब को दिये। 57उन्होंने हारून के वंशजों को ये शरण नगर दिये : हेब्रोन, लिबना और उसके चरागाह; यत्तिर, एश्मोअ और उसके चरागाह; 58हीलेन, दबीर और उसके चरागाह; 59आशान, बेत-शेमेश, और उनके चरागाह। 60उन्होंने हारून के वंशजों को बिन्यामिन कुल के ये नगर भी दिये : गेबा, आलेमेत, अनातोत और उनके चरागाह। उनके सब गोत्रों को प्राप्त नगरों की संख्या तेरह थी।
61शेष कहात वंशियों को चिट्ठी डालकर दस नगर दिये गये थे। ये नगर मनश्शे के आधे गोत्र के नगरों में से लिये गए थे। 62गेर्शोम के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार तेरह नगर दिये गए थे। ये नगर इस्साकार, आशेर, नफ्ताली कुलों के और बाशान में मनश्शे के गोत्र के नगरों में से दिये गए थे। 63मरारी के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार बारह नगर दिये गए। ये नगर रूबेन, गाद और जबूलून कुलों के नगरों में से लिये गए थे। 64इस प्रकार इस्राएली समाज ने अपने लेवीय पुरोहितों को नगर और चरागाह दिये थे। 65उन्होंने यहूदा, बिन्यामिन और शिमोन के कुल के नगरों में से भी उनको चिट्ठी डालकर नगर दिये थे। इन नगरों के नाम ऊपर लिखे हैं।
66इस्राएली समाज ने कहात वंशियों के गोत्रों को भी एफ्रइम कुल की सीमा में स्थित नगरों में से उनको नगर दिये थे। 67उन्होंने ये शरण नगर दिये थे : शकेम और उसके चरागाह जो एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र पर थे; गेजेर और उसके चरागाह; 68योकमआम और उसके चरागाह; बेतहोरोन और उसके चरागाह; 69अय्यालोन और उसके चरागाह; गतरिम्मोन और उसके चरागाह। 70उन्होंने मनश्शे के आधे गोत्र का नगर आनेर और उसके चरागाह, बिलआम और उसके चरागाह भी कहात वंशियों के शेष गोत्रों को दिये थे।
71इस्राएली समाज ने मनश्शे के आधे गोत्र के ये नगर गेर्शोम वंशियों को दिये थे। बाशान क्षेत्र में गोलान और उसके चरागाह; अश्तारोत और उसके चरागाह। 72उन्होंने इस्साकार कुल के ये नगर दिये थे : केदेश और उसके चरागाह; दबेरात और उसके चरागाह। 73रमोत और उसके चरागाह तथा आनेम और उसके चरागाह। 74उन्होंने आशेर कुल के ये नगर दिये थे : माशाल और उसके चरागाह; अबदोन और उसके चरागाह; 75हूकोक और उसके चरागाह; रहोब और उसके चरागाह। 76उन्होंने नफ्ताली कुल के ये नगर दिये थे : गलील प्रदेश का केदेश नगर और उसके चरागाह; हम्मोन तथा किरयातइम और उनके चरागाह। 77शेष मरारी वंशजों को इस्राएली समाज ने जबूलून कुल के ये नगर दिये थे : रिम्मोनो तथा ताबोर और उनके चरागाह। 78यर्दन नदी के उस पार यरीहो नगर के पास, यर्दन का पूर्वी क्षेत्र उन्होंने रूबेन कुल से लेकर उनको दिया था। इसके अतिरिक्त निर्जन प्रदेश का बेसेर और उसके चरागाह, यहसाह और उसके चरागाह, 79कदेमोत और उसके चरागाह, मेपअत और उसके चरागाह दिये। 80इस्राएली समाज ने गाद कुल के ये नगर दिये : गिलआद प्रदेश का रामोत और उसके चरागाह, महनइम और उसके चरागाह, 81हेशबोन और उसके चरागाह तथा यजेर और उसके चरागाह।
वर्तमान में चयनित:
1 इतिहास 6: HINCLBSI
हाइलाइट
शेयर
कॉपी

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल
Copyright © Bible Society of India, 2015.
Used by permission. All rights reserved worldwide.