आपके वंश में सभी पीढ़ियों में हर लड़के के आठ दिन के होने पर उनका ख़तना कीजिएगा, आपके घर के वह सेवक जिनका जन्म आपके घर में हुआ है अथवा जिन्हें किसी परदेशी से मूल्य देकर खरीदा गया हो, चाहे वे आपके वंश में से न हों. आपके घर में पैदा हुए हों या फिर पैसा देकर खरीदे गए हों, उन सबका ख़तना करना ज़रूरी है. आपके शरीर में मेरी यह वाचा सदाकाल की वाचा है.