उत्पत्ति 36
36
एसाव की वंशावली
(1 इति 1:34–37)
1एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है। 2एसाव ने तो कनानी लड़कियाँ ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और ओहोलीबामा को जो अना की बेटी और हिव्वी सिबोन की नातिन थी।#उत्प 26:34 3फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया।#उत्प 28:9 4आदा ने एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया। 5और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
6तब एसाव अपनी पत्नियों और बेटे–बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़–बकरी, और गाय–बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचित की थी, लेकर अपने भाई याक़ूब के पास से दूसरे देश को चला गया। 7क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके। 8एसाव जो एदोम भी कहलाता है, सेईर नामक पहाड़ी देश में रहने लगा। 9सेईर नामक पहाड़ी देश में रहनेवाले एदोमियों के मूल पुरुष एसाव की वंशावली यह है। 10एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात् एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल। 11एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात् तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज। 12एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया : एसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए। 13रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा : एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए। 14ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए : अर्थात् उसने एसाव के द्वारा यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।
15एसाववंशियों के अधिपति ये हुए : अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तेमान, अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति, 16कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेक अधिपति : एलीपजवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए : और ये ही आदा के वंश में हुए। 17एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति : रूएलवंशियों में से, एदोम देश में से ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए। 18एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए; अर्थात् यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए। 19एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए।
सेईर की वंशावली
(1 इति 1:38–42)
20सेईर जो होरी नामक जाति का था, उसके ये पुत्र उस देश में पहले से रहते थे : लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, 21दीशोन, एसेर, और दीशान : एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए। 22लोतान के पुत्र, होरी और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी। 23शोबाल के ये पुत्र हुए : आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम। 24सिदोन के ये पुत्र हुए : अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले। 25अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नामक बेटी हुई। 26दीशोन के ये पुत्र हुए : हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान। 27एसेर के ये पुत्र हुए : बिल्हान, जाबान, और अकान। 28दीशान के ये पुत्र हुए : ऊस, और अरान। 29होरियों के अधिपति ये हुए : लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, अना अधिपति, 30दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति; सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए।
एदोम के राजा
(1 इति 1:43–54)
31फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए; 32बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है। 33बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ। 34योबाब के मरने पर तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। 35फिर हूशाम के मरने पर बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ : यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है। 36हदद के मरने पर मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। 37फिर सम्ला के मरने पर शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था वह उसके स्थान पर राजा हुआ। 38शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। 39अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर हदर उसके स्थान पर राजा हुआ : और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी।
40एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं : तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति, 41ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति, 42कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति, 43मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति : एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास–स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए; एदोमी जाति का मूलपुरुष एसाव है।
Chwazi Kounye ya:
उत्पत्ति 36: HINOVBSI
Pati Souliye
Pataje
Kopye
![None](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fimageproxy.youversionapi.com%2F58%2Fhttps%3A%2F%2Fweb-assets.youversion.com%2Fapp-icons%2Fht.png&w=128&q=75)
Ou vle gen souliye ou yo sere sou tout aparèy ou yo? Enskri oswa konekte
Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible
Copyright © 2012 by The Bible Society of India
Used by permission. All rights reserved worldwide.