गान: ग्रेस इन योर स्टोरीनमूना

अमेजिंग ग्रेस (अद्भुत अनुग्रह)
1772 में लिखा गया एक गीत सैकड़ों वर्षों तक कैसे जीवित रहता है? किसी व्यक्ति के अनुभवों के बारे में शब्द आज हमारे जीवन से कैसे संबंधित हैं?
शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि ये गीत हममें से प्रत्येक के भीतर एक आंतरिक आवश्यकता के बारे में बात करते हैं: अनुग्रह की आवश्यकता। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि एक व्यक्ति की कहानी हमारी भी कहानी है: खोया हुआ पाया गया।
इन्हीं कारणों से अमेज़िंग ग्रेस गाना आज भी कायम है।
उस व्यक्ति की कहानी के बारे में बहुत कम जानकारी है जिसने छोटे से अंग्रेजी शहर ओल्नी में ये प्रसिद्ध गीत लिखे थे।
एक युवा व्यक्ति के रूप में, जॉन न्यूटन प्रार्थना करने से ज़्यादा गाली देते थे। वह लोगों से प्यार करने के बजाय उनका शोषण करते थे। उन्हें आशा की तुलना में कहीं अधिक बार निराशा का अनुभव हुआ। एक गुलाम जहाज के कप्तान के रूप में, वह परमेश्वर से दूर हो गए और उन ईसाई मूल्यों को त्याग दिया जो उसकी माँ ने उन्हेंएक बच्चे के रूप में सिखाए थे।
दूसरे शब्दों में, न्यूटन खो गए थे। पूरी तरह से, और असंदिग्ध रूप से खो गए। लेकिन उनकी कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती।
1748 में, न्यूटन ने एक भयंकर तूफ़ान के बीच अपने जहाज़ को चलारहे थे। उन्हें डर था कि जहाज और चालक दल समुद्र में डूब जाएंगे और सब कुछ नष्ट हो जाएगा, जिसमें उनका जीवन भी शामिल होगा। इसी तूफ़ान के दौरान न्यूटन को याद आया कि उनकी माँ ने उसे परमेश्वर के बारे में क्या सिखाया था। उन्होनें परमेश्वर को पुकारा और समुद्र में मरने से बचाने के लिए विनती की और उस मनुष्य से भी जो वह बन गए थे।
यह न्यूटन का निर्णायक मोड़ था। जहाज अंततः सुरक्षित पहुँच गया और उसने ईसा मसीह के साथ एक नया जीवन शुरू किया। पुरानी चीजें चली गईं, नई चीजें शुरू हो गई हैं।
न्यूटन अपने समय के सबसे प्रभावशाली पादरी में से एक बन गए और गुलामी को खत्म करने के आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए - एक आंदोलन जिसे उन्होंने एक बार बढ़ावा दिया था।
अपने पूरे जीवन में, न्यूटन दो बातें कभी नहीं भूले: "वह एक महान पापी थे, और ईसा मसीह एक महान उद्धारकर्ता हैं।" न्यूटन को पता था कि उनकी कहानी बदलने का कारण परमेश्वर का ही अनुग्रह था।
"क्योंकि तुम अनुग्रह से विश्वास के द्वारा उद्धार पाए हो - और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है - न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे" (इफिसियों 2:8-9)
जॉन न्यूटन बहुत समय पहले इस धरती को छोड़ कर चले गए, लेकिन उनके जीवन का गान नहीं गया - अमेजिंग ग्रेस:
अमेजिंग ग्रेस(अद्भुत अनुग्रह)! कितनी मधुर ध्वनि है,
जिसने एक दुखी को बचाया; जैसे कि मैं!
मैं एक बार खो गया था, लेकिन अब मिल गया हूँ
अंधा था, लेकिन अब मैं देख सकता हूँ
पवित्र शास्त्र
इस योजना के बारें में

आपने शायद "अनुग्रह" शब्द सुना होगा, लेकिन इसका असली अर्थ क्या है? परमेश्वर का अनुग्रह हमारे जीवन को कैसे बचा और बदल सकता है? यह कहानी जानें कि कैसे यह अद्भुत अनुग्रह हमसे वहीं मिलता है जहाँ हम हैं और हमें बदल देता है।
More
हम इस योजना को प्रदान करने के लिए Pulse Evangelism को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://pulse.org
संबंधित योजनाएं

अद्भुत कहानियाँ: परमेश्वर का प्रावधान

निक्की गम्बेल के साथ एक साल में बाईबल 2025

विश्वास के नायक - भाग 2

गान: ग्रेस इन योर स्टोरी

विश्वास के नायक - भाग 1

अद्भुत कहानियाँ: यीशु चंगाई देने वाला

अद्भुत कहानियाँ: परमेश्वर का सामर्थ्य

अद्भुत कहानियाँ: यीशु मनुष्य के रूप में

विश्वास के नायक - भाग 3
