परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों नमूना

परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों

दिन 10 का 10

निरंतर प्रार्थना करें

बाइबल कहानी - पतरस जेल से छूटता है " प्रेरितों के काम 12:1-19 "

प्रार्थना वह दूसरा हथियार है जिसे हम दुश्मन के विरुद्ध आक्रमण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। और इसे सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रार्थना के साथ हम लड़ाई को लड़ सकते हैं, प्रभु से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं कि कैसे आगे बढ़ें, स्वर्गदूतों को हमारे लिए लड़ने के लिए स्वतंत्र कर सकते हैं, और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि हम किसके विरोध में हैं।

आज की बाइबल कहानी में, हम पतरस को जेल में देखते हैं जबकि पूरी कलीसिया उसके लिए प्रार्थना कर रही थी। जब वे प्रार्थना कर रहे थे, तो परमेश्वर ने पतरस को आज़ाद करने के लिए एक स्वर्गदूत को जेल में भेजा! स्वर्गदूत उसे जेल से बाहर ले जाता है, गली से होते हुए और पतरस उस घर में लौट आता है जहां मसीह में उसके भाई और बहन प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने यहाँ तक कि उसके लिए दरवाजा भी नहीं खोला क्योंकि वे विश्वास नहीं कर पाए थे कि यह वास्तव में पतरस था! वे उसके छुटकारे के लिए प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन यह देखकर हम हैरान है कि वास्तव में ऐसा ही हुआ! कई बार, आप और मैं प्रार्थना करते हैं, लेकिन काफी आश्चर्य होता है जब परमेश्वर हमारी प्रार्थना का उत्तर देते हैं और हमारी मदद करने के लिए आते हैं। वह हमसे प्रार्थना करने के लिए कहते हैं और हमारी मदद करने का वादा करते हैं। यह हथियार का एक हिस्सा है जिसे आपको प्रति दिन करना हैं यदि आप इसे रोज इस्तेमाल करना चाहते हैं।

प्रार्थना से चीजें बदल जाती हैं! अपनी लड़ाई में लगातार प्रार्थना करें क्योंकि आज हमें यह पहले से कहीं ज्यादा लड़ाई में जरूरी है।

"मैं हमेशा प्रार्थना करने का चुनाव करता हूं, यह याद करते हुए कि लड़ाई आत्मिक है।"

प्रशन:

1. प्रार्थना को “परमेश्वर के हथियार” में क्यों शामिल किया गया है?

2. दुश्मन के विरुद्ध बचाव के लिए प्रार्थना करना और दुश्मन पर हमला करने के लिए आक्रामक प्रार्थना का एक उदाहरण क्या है?

3. यदि परमेश्वर हर बात पर नियंत्रण रखता है, तो वह हमसे प्रार्थना करने के लिए क्यों कहते हैं जब वह पहले से जानते हैं कि क्या होने वाला है?

4. हमें इस्तेमाल करने के लिए दो आक्रामक हथियार कौन से हैं?

5. जब मरियम के घर के दरवाज़े पर पतरस ने खटखटाया, तो दरवाजे पर कौन आयी?

यह रीडिंग प्लान Equip & Grow के बच्चों के पाठ्यक्रम से लिया गया है, जिसमें बुक ऑफ़ एक्ट्स के बहादुरों का ज़िक्र किया गया है। घर पर इस प्लान का आनंद लें, और फिर चर्च में पूरा पाठ्यक्रम करें वो भी स्टूडेंट बुक्स, गेम्स, क्राफ्ट, गीतों, सजावट और बहुत कुछ के साथ!

https://www.childrenareimportant.com/hindi/armor/

दिन 9

इस योजना के बारें में

परमेश्वर के हथियार - प्रेरितों

ईश्वर का कवच पहनने का मतलब सुबह उठकर प्रार्थना करना नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है जिसे हम कम उम्र में शुरू कर सकते हैं। क्रिस्टी क्रॉस इस रीडिंग गाइड में बुक ऑफ एक्ट्स के बहादुर लोगों का वर्णन करती हैं।

More

हम इस योजना को प्रदान करने के लिए Equip & Growको धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.childrenareimportant.com/hindi/armor/