नहूम 2

2
नीनवे का विनाश होगा
1नीनवे, तेरे विरूद्ध युद्ध करने को विनाशकारी आ रहा है।
सो तू अपने नगर के स्थान सुरक्षित कर ले।
राहों पर आँख रख,
युद्ध को तत्पर रह,
लड़ाई की तैयारी कर!
2क्यों क्योंकि यहोवा याकूब को महिमा लौटा रहा है
जैसे इस्राएल की महिमा।
अश्शूर के लोगों ने इस्राएल की प्रजा का नाश किया
और उनकी अंगूर की बेलें रौंद ड़ाली हैं।
3उन सैनिकों की ढाल लाल है।
उनकी वर्दियाँ सुर्ख लाल हैं।
उनके रथ युद्ध के लिये पंक्तिबद्ध हो गये हैं
और वे ऐसे चमक रहे हैं जैसे वे आग की लपटें हों।
उनके घोड़े चल पड़ने को तत्पर हैं।
4उनके रथ गलियों में भयंकर रीति से भागते हैं।
वे खुले मैदानों में सुलगती मशालों से दिखते हुये वेग से पीछे
और आगे को दौड़ रहे हैं।
वे ऐसे लगते हैं जैसे यहाँ वहाँ बिजली कड़क रही हो!
5अश्शूर का राजा अपने उन सैनिकों को बुला रहा है जो सर्वश्रेष्ठ हैं।
किन्तु वे ठोकर खा रहे हैं और मार्ग में गिरे जा रहे हैं।
वे नगर परकोटे पर दौड़ते हैं
और वे भेदक मूसल के लिये प्राचीर रच रहे हैं।
6किन्तु वे द्वार जो नदियों के निकट है, खुले हैं।
शत्रु उनमें से जा रहा है और राजा के महल को ध्वस्त कर रहा है।
7देखो, यह शत्रु रानी को उठा ले जाता है
और उसकी दासियाँ बिलखती हैं जैसे दु:ख से भरी कपोती हों।
वे अपना दु:ख प्रगट करने को निज छाती पीट रहीं हैं।
8नीनवे ऐसे तालाब सा हो गया है जिसका पानी बह कर
बाहर निकल रहा हो।
वे लोग पुकार कर कह रहे हैं, “रूको! रुको! ठहरे रहो, कहीं भाग मत जाओ।”
किन्तु कोई न ही रूकता है और न ही कोई उन पर ध्यान देता है!
9हे सैनिको, तुम जो नीनवे का विनाश कर रहे हो!
तुम चाँदी ले लो और यह सोना ले लो!
यहाँ पर लेने को बहुतेरी वस्तुऐं हैं।
यहाँ पर बहुत से खजाने भी हैं!
10अब नीनवे खाली है,
सब कुछ लुट गया है।
नगर बर्बाद हो गया है!
लोगों ने निज साहस खो दिया है।
उनके मन डर से पिघल रहे हैं,
उनके घुटने आपस में टकराते हैं।
उनके तन काँप रहे हैं,
उनके मुख डर से पीले पड़ गये हैं।
11नीनवे जो कभी सिंह का माँद था,
अब वह कहाँ है?
जहाँ सिंह और सिंहनियाँ रहा करते थे।
उनके बच्चे निर्भय थे।
12जिस सिंह ने (नीनवे के राजा ने) अपने बच्चों
और मादाओं को तृप्ति देने के लिये कितने ही शिकार मारे थे।
उसने माँद (नीनवे) भर ली थी।
मादाओं और नरों की देहों से जिनको उसने मारा था।
13सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है,
“नीनवे, मैं तेरे विरूद्ध हूँ!
मैं तेरे रथों को युद्ध में जला दूँगा।
मैं तेरे ‘जवान सिंहों’ की हत्या करूँगा।
तू फिर कभी इस धरती पर कोई भी अपना शिकार मार नहीं पायेगा।
लोग फिर कभी तेरे हरकारों को नहीं सुनेंगे।”

वर्तमान में चयनित:

नहूम 2: HERV

हाइलाइट

शेयर

कॉपी

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in