YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 15

15
सिय्योन के निवासी
दाऊद का भजन
1हे परमेश्‍वर तेरे तम्बू में कौन रहेगा?
तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?
2वह जो खराई से चलता और धर्म के
काम करता है,
और हृदय से सच बोलता है;
3जो अपनी जीभ से निन्दा नहीं करता,
और न अपने मित्र की बुराई करता,
और न अपने पड़ोसी की निन्दा सुनता है;
4वह जिसकी दृष्‍टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है,
और जो यहोवा के डरवैयों का आदर
करता है,
जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि
उठानी पड़े;
5जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता,
और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस
नहीं लेता है।
जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी
न डगमगाएगा।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for भजन संहिता 15