YouVersion Logo
Search Icon

1 इतिहास 27

27
दाऊद के उच्‍चाधिकारी
1इस्राएली राज्‍य के उच्‍चाधिकारियों की नाम-सूची : ये अधिकारी पितृकुलों के मुखिया, सहस्र सैनिकों के नायक, सौ सैनिकों के नायक और प्रशासक थे, जो समस्‍त राजकीय कार्यों के लिए मास-प्रति-मास पूरे वर्ष अपने-अपने विभाग के अनुसार आया-जाया करते थे। प्रत्‍येक विभाग में चौबीस हजार व्यक्‍ति थे।
2पहले माह के पहले विभाग का अध्‍यक्ष याशोबआम बेन-जबदीएल था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 3वह पेरेस के वंश का था। वह पहले महीने में मन्‍दिर के सभी नायकों का प्रधान था। 4दूसरे माह के विभाग का अध्‍यक्ष एलआजर बेन-दोदई था#27:4 पाठसुधार, मूल में ये शब्‍द भी मिलते हैं “और उसके विभाग का अगुआ मिक्‍लोत” । वह अहोह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 5तीसरे माह में तीसरे विभाग का अध्‍यक्ष सेनापति बनायाह था, जो पुरोहित यहोयादा का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 6यह वही बनायाह था जो तीस योद्धाओं में एक था और उन्‍हीं तीस योद्धाओं का नायक था। उसका पुत्र अम्‍मीजाबाद उसके विभाग में सम्‍मिलित था। 7चौथे माह के चौथे विभाग का अध्‍यक्ष असाएल था। यह योआब का भाई था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। उसके बाद उसका पुत्र जबद्याह अध्‍यक्ष हुआ।#2 शम 2:18-23 8पांचवें माह के पांचवें विभाग का अध्‍यक्ष शम्‍हूत था। वह यिजराह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 9छठे माह के छठे विभाग का अध्‍यक्ष ईराह था, जो तकोअ नगर के रहने वाले इक्‍केश का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 10सातवें माह के सातवें विभाग का अध्‍यक्ष पलोन नगर का हेलेस था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 11आठवें माह के आठवें विभाग का अध्‍यक्ष सिब्‍बकई था। वह हूशाह नगर का रहनेवाला था, और जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 12नौवें माह के नौवें विभाग का अध्‍यक्ष अबीएजर था। वह अनातोत नगर का रहनेवाला था। वह बिन्‍यामिन कुल का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 13दसवें माह के दसवें विभाग का अध्‍यक्ष महरई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 14ग्‍यारहवें माह के ग्‍यारहवें विभाग का अध्‍यक्ष बनायाह था। वह पिर्आतोन नगर का रहनेवाला था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। 15बारहवें माह के बारहवें विभाग का अध्‍यक्ष हेलदई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह ओतनीएल वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
16ये व्यक्‍ति इस्राएली राष्‍ट्र के विभिन्न कुलों के लिए प्रशासक थे: रूबेन कुल के लिए एलीएजर बेन-जिकरी। शिमोन कुल के लिए शफटयाह बेन-मअकाह। 17लेवी कुल के लिए अशबयाह बेन-कमूएल। हारून के वंशजों के लिए सादोक। 18यहूदा कुल के लिए एलीहू। यह दाऊद का भाई था। इस्‍साकार कुल के लिए ओमरी बेन-मीखाएल। 19जबूलून कुल के लिए यिश्‍मयाह बेन-ओबद्याह। नफ्‍ताली कुल के लिए यहीमोत बेन-अजरीएल। 20एफ्रइम गोत्र के लिए होशेअ बेन-अजज्‍या। मनश्‍शे के अर्ध-गोत्र के लिए योएल बेन-पदायाह। 21गिलआद क्षेत्र में बसे शेष अर्ध-मनश्‍शे गोत्र के लिए यिद्दो बेन-जकर्याह। बिन्‍यामिन कुल के लिए यअसीएल बेन-अब्‍नेर। 22दान कुल के लिए अजराएल बेन-यरोहाम। इस्राएली राष्‍ट्र के कुलों के ये ही मुखिया थे।
23दाऊद ने उन युवकों की गणना नहीं की थी। जिनकी आयु बीस वर्ष से कम थी। प्रभु ने वचन दिया कि वह इस्राएली राष्‍ट्र की आबादी को आकाश के तारों के समान असंख्‍य बनाएगा।#उत 15:5 24यद्यपि योआब बेन-सरूयाह ने युवकों की गणना का कार्य आरम्‍भ किया था, परन्‍तु वह उसको पूरा न कर सका। उसके इस कार्य के कारण इस्राएली राष्‍ट्र पर विपत्ति आ पड़ी। अत: यह जनसंख्‍या राजा दाऊद के इतिहास-ग्रन्‍थ में नहीं लिखी गई।#2 शम 24:15
25राज-भण्‍डारगृहों का अध्‍यक्ष अजमावेत बेन-अदीएल था। गांवों, नगरों और किलों के भण्‍डार-गृहों का अध्‍यक्ष योनातन बेन-ऊज्‍जियाह था। 26जो भूमि को जोतने और अनाज को बोने का काम करते थे, उनका अधिकारी एजरी बेन-कलूब था। 27अंगूर अद्यानों में काम करनेवालों का अधिकारी शिमई था। वह रामाह नगर का रहने वाला था। अंगूर-उद्यानों की फसल को सुरागारों के लिए सुरक्षित रखने वालों का अधिकारी जब्‍दी था, जो शपेम नगर का रहने वाला था। 28शपेलाह मैदान के जैतून और गूलर वृक्षों का वन-निरीक्षक बअल-हानान था, जो गेदेर नगर का निवासी था। तेल-भण्‍डार गृहों का अधिकारी योआश था। 29शारोन चरागाहों के पशुओं का अधिकारी शिटरई था। यह शारोन का रहने वाला था। जो पशु घाटी के चरागाह में थे, उनका अधिकारी शापाट बेन-अदलाय था। 30ऊंटों का अधिकारी ओबील, और गदहों का अधिकारी येहदयाह था। ओबील यिश्‍माएली जाति का था। येहदयाह मेरोनोत नगर का निवासी था। भेड़-बकरियों का अधिकारी याजीज था, जो हगर नगर का निवासी था। 31ये व्यक्‍ति राजा दाऊद की सब प्रकार की धन-सम्‍पत्ति के अधिकारी थे।
32दाऊद का भतीजा योनातन मन्‍त्री था। वह समझदार था। वह राजा का सचिव था। वह और हकमोन नगर का निवासी#27:32 शब्‍दश: ‘किसी हकमोनी का पुत्र’ यहीएल राजपुत्रों के शिक्षक थे। 33अहीतोपेल राजमन्‍त्री था। अर्की का निवासी हूशई राज-मित्र था। 34अहीतोपेल की मृत्‍यु के बाद यहोयादा बेन-बनायाह और एबयातर मन्‍त्री नियुक्‍त किए गए थे। योआब राजा का सेनापति था।

Highlight

Share

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in