भजन संहिता 105:4-5
भजन संहिता 105:4-5 पवित्र बाइबल (HERV)
सामर्थ्य पाने को तुम यहोवा के पास जाओ। सहारा पाने को सदा उसके पास जाओ। उन अद्भुत बातों को स्मरण करो जिनको यहोवा करता है। उसके आश्चर्य कर्म और उसके विवेकपूर्ण निर्णयों को याद रखो।
भजन संहिता 105:4-5 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
प्रभु को, उसकी शक्ति को खोजो, उसके मुख को निरन्तर खोजते रहो। उसके अद्भुत कार्यों को, जो उसने किए हैं, उसके चमत्कारों को, उसके मुंह से निकले न्याय-सिद्धान्तों को स्मरण करो
भजन संहिता 105:4-5 Hindi Holy Bible (HHBD)
यहोवा और उसकी सामर्थ को खोजो, उसके दर्शन के लगातार खोजी बने रहो! उसके किए हुए आश्चर्यकर्म स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो!
भजन संहिता 105:4-5 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
यहोवा और उसकी सामर्थ्य को खोजो, उसके दर्शन के लगातार खोजी बने रहो! उसके किए हुए आश्चर्यकर्म स्मरण करो, उसके चमत्कार और निर्णय स्मरण करो!