नीतिवचन 31:10-12
नीतिवचन 31:10-12 पवित्र बाइबल (HERV)
गुणवंती पत्नी कौन पा सकता है वह जो मणि—मणिकों से कही अधिक मूल्यवान। जिसका पति उसका विश्वास कर सकता है। वह तो कभी भी गरीब नहीं होगा। सद्पत्नी पति के संग उत्तम व्यवहार करती। अपने जीवन भर वह उसके लिये कभी विपत्ति नहीं उपजाती।
नीतिवचन 31:10-12 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
एक अच्छी पत्नी कौन पा सकता है? वह हीरे-मोती से अधिक मूल्यवान होती है। उसके पति का हृदय उस पर पूरा भरोसा करता है, और जीवन सुखमय रहता है। वह अपने जीवन भर उसका अनिष्ट नहीं, वरन् भलाई करती है।
नीतिवचन 31:10-12 Hindi Holy Bible (HHBD)
भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उस के पति के मन में उस के प्रति विश्वास है। और उसे लाभ की घटी नहीं होती। वह अपने जीवन के सारे दिनों में उस से बुरा नहीं, वरन भला ही व्यवहार करती है।
नीतिवचन 31:10-12 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है। उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी नहीं होती। वह अपने जीवन के सारे दिनों में उस से बुरा नहीं, वरन् भला ही व्यवहार करती है।
नीतिवचन 31:10-12 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है। उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी नहीं होती। वह अपने जीवन के सारे दिनों में उससे बुरा नहीं, वरन् भला ही व्यवहार करती है।