नीतिवचन 24:5-6
नीतिवचन 24:5-6 पवित्र बाइबल (HERV)
बुद्धिमान जन में महाशक्ति होती है और ज्ञानी पुरुष शक्ति को बढ़ाता है। युद्ध लड़ने के लिये परामर्श चाहिये और विजय पाने को बहुत से सलाहकार।
नीतिवचन 24:5-6 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
बलवान से बुद्धिमान और शक्तिमान से ज्ञानवान अधिक शक्तिशाली होता है। क्योंकि बुद्धिमान मनुष्यों के निर्देशन में तुम युद्ध जीत सकते हो; अनेक सलाहकारों के होने से विजय निश्चित होती है।
नीतिवचन 24:5-6 Hindi Holy Bible (HHBD)
बुद्धिमान पुरूष बलवान भी होता है, और ज्ञानी जन अधिक शक्तिमान होता है। इसलिये जब तू युद्ध करे, तब युक्ति के साथ करना, विजय बहुत से मन्त्रियों के द्वारा प्राप्त होती है।
नीतिवचन 24:5-6 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
बुद्धिमान पुरुष बलवान् भी होता है, और ज्ञानी जन अधिक शक्तिमान् होता है। इसलिये जब तू युद्ध करे, तब युक्ति के साथ करना, विजय बहुत से मंत्रियों के द्वारा प्राप्त होती है।