नीतिवचन 14:22-23
नीतिवचन 14:22-23 पवित्र बाइबल (HERV)
ऐसे मनुष्य जो षड्यन्त्र रचते हैं क्या भटक नहीं जाते किन्तु जो भली योजनाएँ रचते हैं, वे जन तो प्रेम और विश्वास पाते हैं। परिश्रम के सभी काम लाभ देते हैं, किन्तु कोरी बकवास बस हानि पहुँचाती है।
नीतिवचन 14:22-23 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
बुरी-बुरी योजनाएं बनानेवाले क्या पथभ्रष्ट नहीं होते? पर भली बातें सोचनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है। परिश्रम से सदा लाभ होता है, पर कोरी बक-बक से गरीबी आती है।
नीतिवचन 14:22-23 Hindi Holy Bible (HHBD)
जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालने वालों से करूणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है। परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटती होती है।
नीतिवचन 14:22-23 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है। परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटी होती है।
नीतिवचन 14:22-23 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है। परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटती होती है।
नीतिवचन 14:22-23 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
क्या वे मार्ग से भटक नहीं गये, जिनकी अभिलाषा ही दुष्कर्म की होती है? वे, जो भलाई का यत्न करते रहते हैं. उन्हें सच्चाई तथा निर्जर प्रेम प्राप्त होता है. श्रम किसी भी प्रकार का हो, लाभांश अवश्य प्राप्त होता है, किंतु मात्र बातें करते रहने का परिणाम होता है गरीबी.