नीतिवचन 1:1-4 - सभी संस्करणों की तुलना करें
नीतिवचन 1:1-4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल देश के राजा दाऊद के पुत्र, राजा सुलेमान के नीतिवचन; नीतिवचन को पढ़ने वाला मनुष्य बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे; वह समझ की बातें समझे। उसे व्यवहार-कुशलता की शिक्षा प्राप्त हो; और वह धर्मयुक्त, न्यायपूर्ण और निष्कपट आचरण करे। जो मनुष्य सीधा-सादा है, वह नीतिवचन को पढ़कर चतुर बने; युवकों को समझ और विवेक मिले।
नीतिवचन 1:1-4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन : इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे, और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता की शिक्षा पाए; कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले
नीतिवचन 1:1-4 HHBD (Hindi Holy Bible)
दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन: इनके द्वारा पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे, और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और सीधाई की शिक्षा पाए; कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले
नीतिवचन 1:1-4 HERV (पवित्र बाइबल)
दाऊद के पुत्र और इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन। यह शब्द इसलिये लिखे गये हैं, ताकि मनुष्य बुद्धि को पाये, अनुशासन को ग्रहण करे, जिनसे समझ भरी बातों का ज्ञान हो, ताकि मनुष्य विवेकशील, अनुशासित जीवन पाये, और धर्म—पूर्ण, न्याय—पूर्ण, पक्षपातरहित कार्य करे, सरल सीधे जन को विवेक और ज्ञान तथा युवकों को अच्छे बुरे का भेद सिखा (बता) पायें।
नीतिवचन 1:1-4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन: इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे, और विवेकपूर्ण जीवन निर्वाह करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता के विषय अनुशासन प्राप्त करे; कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले
नीतिवचन 1:1-4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के राजा, दाविद के पुत्र शलोमोन की सूक्तियां: बुद्धि और अनुशासन सीखने के लिए; समझ की बातों को सिखाने के लिए; व्यवहार कुशलता के लिए निर्देश-प्राप्ति, धार्मिकता, निष्पक्षता तथा न्याय हेतु अंतर्दृष्टि के लिए; सीधे-सादे लोगों को विवेक प्रदान करने के लिए— युवाओं को ज्ञान और निर्णय-बुद्धि प्रदान करने के लिए.