लूकस 10:38-39
लूकस 10:38-39 पवित्र बाइबल (HERV)
जब यीशु और उसके शिष्य अपनी राह चले जा रहे थे तो यीशु एक गाँव में पहुँचा। एक स्त्री ने, जिसका नाम मार्था था, उदारता के साथ उसका स्वागत सत्कार किया। उसकी मरियम नाम की एक बहन थी जो प्रभु के चरणों में बैठी, जो कुछ वह कह रहा था, उसे सुन रही थी।
लूकस 10:38-39 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
येशु और उनके शिष्य यात्रा कर रहे थे। तब येशु एक गाँव में आए। वहाँ मार्था नामक एक महिला ने अपने यहाँ उनका स्वागत किया। उसकी मरियम नामक एक बहिन थी। वह प्रभु येशु के चरणों में बैठ कर येशु की शिक्षा सुन रही थी।
लूकस 10:38-39 Hindi Holy Bible (HHBD)
फिर जब वे जा रहे थे, तो वह एक गांव में गया, और मार्था नाम एक स्त्री ने उसे अपने घर में उतारा। और मरियम नाम उस की एक बहिन थी; वह प्रभु के पांवों के पास बैठकर उसका वचन सुनती थी।
लूकस 10:38-39 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
जब वे जा रहे थे तो वह एक गाँव में गया, और मार्था नामक एक स्त्री ने उसे अपने घर में उतारा। मरियम नामक उसकी एक बहिन थी। वह प्रभु के चरणों में बैठकर उसका वचन सुनती थी।