योहन 4:1-4 - Compare All Versions

योहन 4:1-4 HERV (पवित्र बाइबल)

जब यीशु को पता चला कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक लोगों को बपतिस्मा दे रहा है और उन्हें शिष्य बना रहा है। (यद्यपि यीशु स्वयं बपतिस्मा नहीं दे रहा था बल्कि यह उसके शिष्य कर रहे थे।) तो वह यहूदिया को छोड़कर एक बार फिर वापस गलील चला गया। इस बार उसे सामरिया होकर जाना पड़ा।

योहन 4:1-4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

फरीसियों को यह सूचना मिली कि येशु योहन की अपेक्षा अधिक शिष्‍य बनाते और बपतिस्‍मा देते हैं − यद्यपि येशु स्‍वयं नहीं, बल्‍कि उनके शिष्‍य बपतिस्‍मा देते थे। जब येशु को इसका पता चला, तब वह यहूदा प्रदेश छोड़ कर फिर गलील प्रदेश को चले गए। उन्‍हें सामरी प्रदेश हो कर जाना था।

योहन 4:1-4 HHBD (Hindi Holy Bible)

फिर जब प्रभु को मालूम हुआ, कि फरीसियों ने सुना है, कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता, और उन्हें बपतिस्मा देता है। (यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे)। तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया। और उस को सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

योहन 4:1-4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

फिर जब प्रभु को मालूम हुआ कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता और उन्हें बपतिस्मा देता है – यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे – तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला, और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

योहन 4:1-4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

फिर जब प्रभु को मालूम हुआ कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता और उन्हें बपतिस्मा देता है। (यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे), तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया, और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

योहन 4:1-4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जब येशु को यह मालूम हुआ कि फ़रीसियों के मध्य उनके विषय में चर्चा हो रही है कि वह योहन से अधिक शिष्य बनाते और बापतिस्मा देते हैं; यद्यपि स्वयं येशु नहीं परंतु उनके शिष्य बापतिस्मा देते थे, तब वह यहूदिया प्रदेश छोड़कर पुनः गलील प्रदेश को लौटे. उन्हें शमरिया प्रदेश में से होकर जाना पड़ा.

शेयर
योहन 4 HCV