शासक ग्रंथ 4:4-5
शासक ग्रंथ 4:4-5 पवित्र बाइबल (HERV)
एक स्त्री नबी दबोरा नाम की थी। वह लप्पीदोत नामक व्यक्ति की पत्नी थी। वह उस समय इस्राएल की न्यायाधीश थी। एक दिन दबोरा, ताड़ के पेड़ के नीचे बैठी थी जिसे “दबोरा का ताड़ वृक्ष” कहा जाता था। इस्राएल के लोग उसके पास यह पूछने के लिये आए कि सीसरा के विषय में क्या किया जाये। (दबोरा का ताड़ वृक्ष एप्रैम के पहाड़ी प्रदेश मे रामा और बेतेल नगरों के बीच था।)
शासक ग्रंथ 4:4-5 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
लप्पीदोत की पत्नी दबोराह नामक एक महिला थी। वह नबिया थी और उस समय इस्राएलियों पर शासन कर रही थी। वह एक खजूर वृक्ष के नीचे बैठती थी। “दबोराह का खजूर” एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के बेत-एल और रामाह नगरों के मध्य स्थित था। इस्राएली न्याय के लिए उसके पास आते थे।
शासक ग्रंथ 4:4-5 Hindi Holy Bible (HHBD)
उस समय लप्पीदोत की स्त्री दबोरा जो नबिया थी इस्राएलियों का न्याय करती थी। वह एप्रैम के पहाड़ी देश में रामा और बेतेल के बीच में दबोरा के खजूर के तले बैठा करती थी, और इस्राएली उसके पास न्याय के लिये जाया करते थे।
शासक ग्रंथ 4:4-5 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
उस समय लप्पीदोत की स्त्री दबोरा, जो नबिया थी, इस्राएलियों का न्याय करती थी। वह एप्रैम के पहाड़ी देश में रामा और बेतेल के बीच में दबोरा के खजूर के तले बैठा करती थी, और इस्राएली उसके पास न्याय के लिये जाया करते थे।