शासक ग्रंथ 16:30 - सभी संस्करणों की तुलना करें
शासक ग्रंथ 16:30 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन ने कहा, ‘मैं भी पलिश्तियों के साथ मर जाऊं!’ इतना कहकर उसने अपनी सम्पूर्ण शक्ति से खम्भों को धकेल दिया। तब भवन सामन्तों पर, उसमें बैठे सब लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार शिमशोन ने अपनी मृत्यु के समय उससे अधिक संख्या में पलिश्तियों को मार डाला, जितनी संख्या में अपने जीवन काल में उसने मारे थे।
शासक ग्रंथ 16:30 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और शिमशोन ने कहा, “पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए।” और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उसमें के सारे लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार जिनको उसने मरते समय मार डाला वे उनसे भी अधिक थे जिन्हें उसने अपने जीवन में मार डाला था।
शासक ग्रंथ 16:30 HHBD (Hindi Holy Bible)
और शिमशोन ने कहा, पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए। और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उस में से सारे लोगों पर गिर पड़ा। सो जिन को उसने मरते समय मार डाला वे उन से भी अधिक थे जिन्हें उसने अपने जीवन में मार डाला था।
शासक ग्रंथ 16:30 HERV (पवित्र बाइबल)
शिमशोन ने कहा, “इन पलिश्सतों के साथ मुझें मरने दे।” तब उसने अपनी पूरी शक्ति से स्तम्भों को ठेला और मन्दिर शासकों तथा इनमें आए लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार शिमशोन ने अपने जीवन काल में जितने पलिश्ती लोगों को मारा, उससे कहीं अधिक लोगों को उसने तब मारा, जब वह मरा।
शासक ग्रंथ 16:30 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शिमशोन ने कहा, “पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए।” और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उसमें के सारे लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार जिनको उसने मरते समय मार डाला वे उनसे भी अधिक थे जिन्हें उसने अपने जीवन में मार डाला था। (इब्रा. 11:32)
शासक ग्रंथ 16:30 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमशोन ने विचार किया, “सही होगा कि मेरी मृत्यु फिलिस्तीनियों के साथ ही हो जाए!” वह अपनी पूरी शक्ति लगाकर झुक गए. तब यह हुआ कि वह मंदिर, प्रधानों और वहां जमा हुए लोगों पर आ गिरा. इस प्रकार उनकी गिनती, जिनकी हत्या शिमशोन ने स्वयं अपनी मृत्यु के साथ की थी, उनसे अधिक हो गई, जिनकी हत्या शिमशोन ने अपने जीवन भर में की थी.