यशायाह 40:7-8 - Compare All Versions

यशायाह 40:7-8 HERV (पवित्र बाइबल)

एक शक्तिशाली आँधी यहोवा की ओर से उस घास पर चलती है, और घास सूख जाती है, जंगली फूल नष्ट हो जाता है। हाँ सभी लोग घास के समान हैं। घास मर जाती है और जंगली फूल नष्ट हो जाता है। किन्तु हमारे परमेश्वर के वचन सदा बने रहते हैं।”

यशायाह 40:7-8 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

जब प्रभु का श्‍वास घास पर पड़ता है तब वह सूख जाती है, फूल मुरझा जाते हैं। निस्‍सन्‍देह ये लोग घास ही हैं! घास सूख जाती है, फूल मुरझाते हैं, पर हमारे परमेश्‍वर का वचन नित्‍य है, वह कभी टलता नहीं।

यशायाह 40:7-8 HHBD (Hindi Holy Bible)

जब यहोवा की सांस उस पर चलती है, तब घास सूख जाती है, और फूल मुर्झा जाता है; नि:सन्देह प्रजा घास है। घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा॥

यशायाह 40:7-8 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

जब यहोवा की साँस उस पर चलती है, तब घास सूख जाती है, और फूल मुर्झा जाता है; नि:सन्देह प्रजा घास है। घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्‍वर का वचन सदैव अटल रहेगा।

यशायाह 40:7-8 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

जब यहोवा की साँस उस पर चलती है, तब घास सूख जाती है, और फूल मुर्झा जाता है; निःसन्देह प्रजा घास है। (याकू. 1:10,11) घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा। (1 पत. 1:24,25)

यशायाह 40:7-8 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

घास मुरझा जाती है तथा फूल सूख जाता है, जब यहोवाह की श्वास चलती है. तब घास सूख जाती है. घास मुरझा जाती है तथा फूल सूख जाता है, किंतु हमारे परमेश्वर का वचन स्थिर रहेगा.”