उत्पत्ति 22:6
उत्पत्ति 22:6 पवित्र बाइबल (HERV)
इब्राहीम ने बलि के लिए लकड़ियाँ लीं और इन्हें पुत्र के कन्धों पर रखा। इब्राहीम ने एक विशेष छुरी और आग ली। तब इब्राहीम और उसका पुत्र दोनों उपासना के लिए उस जगह एक साथ गए।
उत्पत्ति 22:6 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
अब्राहम ने अग्नि-बलि की लकड़ी अपने पुत्र इसहाक पर लाद दी, और अपने हाथ में अग्नि और छुरा लिया। वे दोनों एक साथ चले।
उत्पत्ति 22:6 Hindi Holy Bible (HHBD)
सो इब्राहीम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े।
उत्पत्ति 22:6 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
तब अब्राहम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े।