उत्पत्ति 10:1-5
उत्पत्ति 10:1-5 पवित्र बाइबल (HERV)
नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे। बाढ़ के बाद ये तीनों बहुत से पुत्रों के पिता हुए। यहाँ शेम, हाम और येपेत से पैदा होने वाले पुत्रों की सूची दी जा रही है: येपेत के पुत्र थे: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास। गोमेर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा। यावान के पुत्र थे: एलीशा, तर्शीश, कित्ती और दोदानी। भूमध्य सागर के चारों ओर तटों पर जो लोग रहने लगे वे येपेत के वंशज के ही थे। हर एक पुत्र का अपना अलग प्रदेश था। सभी परिवार बढ़े और अलग राष्ट्र बन गए। हर एक राष्ट्र की अपनी भाषा थी।
उत्पत्ति 10:1-5 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
नूह के पुत्रों - शेम, हाम और याफत - की वंशावली यह है। जल-प्रलय के पश्चात् उनको पुत्र उत्पन्न हुए थे। याफत के पुत्र : गोमर, मागोग, मादई, यवन, तूबल, मेशक और तीरस थे। गोमर के पुत्र : अशकनज, रीपत और तोगर्मा थे। यवन के पुत्र एलीशाह, तर्शीश, कित्ती और दोदानी थे। इन्हीं से समुद्रतटवर्ती देशों में रहने वाली जातियां फैलीं। ये ही अपने-अपने देशों अपनी-अपनी भाषाओं, कुलों और जातियों के अनुसार याफत के वंशज थे।
उत्पत्ति 10:1-5 Hindi Holy Bible (HHBD)
नूह के पुत्र जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्र जलप्रलय के पश्चात उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है॥ येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए। और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए। और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए। इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
उत्पत्ति 10:1-5 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे; उनके पुत्र जल–प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए : उनकी वंशावली यह है। येपेत के पुत्र : गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए। गोमेर के पुत्र : अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए। और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए। इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।
उत्पत्ति 10:1-5 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे; उनके पुत्र जल-प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है। येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हुए। और गोमेर के पुत्र: अश्कनज, रीपत और तोगर्मा हुए। और यावान के वंश में एलीशा और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए। इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न-भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।
उत्पत्ति 10:1-5 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतान पैदा हुईं. याफेत के पुत्र: गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे. गोमर के पुत्र: अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे. यावन के पुत्र: एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम थे. (और उनके वंशज मल्लाह बनकर प्रत्येक की अपनी भाषा, गोत्र और राष्ट्र होकर विभिन्न देशों में बंट गये.)