निर्गमन 2:1-2
निर्गमन 2:1-2 पवित्र बाइबल (HERV)
लेवी के परिवार का एक व्यक्ति वहाँ था। उसने लेवी के परिवार की ही एक स्त्री से विवाह किया। वह स्त्री गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। माँ ने देखा कि बच्चा अत्याधिक सुन्दर है और उसने उसे तीन महीने तक छिपाए रखा।
निर्गमन 2:1-2 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
लेवी वंशीय एक पुरुष ने लेवी कुल की एक कन्या से विवाह किया। उसकी पत्नी गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जब उसने देखा कि बालक सुन्दर है, तो तीन महीने तक उसे छिपाये रखा।
निर्गमन 2:1-2 Hindi Holy Bible (HHBD)
लेवी के घराने के एक पुरूष ने एक लेवी वंश की स्त्री को ब्याह लिया। और वह स्त्री गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; और यह देखकर कि यह बालक सुन्दर है, उसे तीन महीने तक छिपा रखा।
निर्गमन 2:1-2 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
लेवी के घराने के एक पुरुष ने एक लेवी वंश की स्त्री से विवाह कर लिया। वह स्त्री गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; और यह देखकर कि यह बालक सुन्दर है, उसे तीन महीने तक छिपा रखा।