2 राजा 5:1-3

2 राजा 5:1-3 पवित्र बाइबल (HERV)

नामान अराम के राजा की सेना का सेनापति था। नामान अपने राजा के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण था। नामान इसलिये अत्याधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि यहोवा ने उसका उपयोग अराम को विजय दिलाने के लिए किया था। नामान एक महान और शक्तिशाली व्यक्ति था, किन्तु वह विकट चर्मरोग से पीड़ित था। अरामी सेना ने कई सेना की टुकड़ियों को इस्राएल में लड़ने भेजा। सैनिकों ने बहुत से लोगों को अपना दास बना लिया। एक बार उन्होंने एक छोटी लड़की को इस्राएल देश से लिया। यह छोटी लड़की नामान की पत्नी की सेविका हो गई। इस लड़की ने नामान की पत्नी से कहा, “मैं चाहती हूँ कि मेरे स्वामी (नामान) उस नबी (एलीशा) से मिलें जो शोमरोन में रहता है। वह नबी नामान के विकट चर्मरोग को ठीक कर सकता है।”

2 राजा 5:1-3 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)

नामान सीरिया देश के राजा का सेनापति था। वह अपने स्‍वामी की दृष्‍टि में महान् पुरुष था। उस पर राजा की विशेष कृपा थी; क्‍योंकि प्रभु ने उसके माध्‍यम से सीरिया देश को विजय प्रदान की थी। नामान महाबली था; किन्‍तु वह कुष्‍ठ-रोगी था। सीरिया देश के सैनिक इस्राएल प्रदेश पर छापा मारते थे। एक बार वे छापा के दौरान इस्राएल प्रदेश से एक छोटी लड़की को पकड़ कर ले गए। वह नामान की पत्‍नी की सेवा करने लगी। एक दिन उसने अपनी मालकिन से कहा, ‘भला होता कि हमारे मालिक सामरी नगर में रहने वाले नबी के सम्‍मुख जाते। नबी मालिक को उनके कुष्‍ठ-रोग से स्‍वस्‍थ कर सकते हैं।’