1 राजा 2:10-12
1 राजा 2:10-12 पवित्र बाइबल (HERV)
तब दाऊद मर गया। वह दाऊद नगर में दफनाया गया। दाऊद ने इस्राएल पर चालीस वर्ष तक शासन किया। उसने हब्रोन में सात वर्ष और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष तक शासन किया। अब सुलैमान अपने पिता दाऊद के सिंहासन पर शासन करने लगा और इसमें कोई सन्देह नहीं था कि वह राजा है।
1 राजा 2:10-12 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
तत्पश्चात् दाऊद अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे दाऊद-पुर में गाड़ा गया। दाऊद ने इस्राएलियों पर चालीस वर्ष तक राज्य किया। उसने सात वर्ष तक हेब्रोन नगर में, और तैंतीस वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्य किया था। सुलेमान अपने पिता के सिंहासन पर बैठा। उसका राज्य बहुत दृढ़ हो गया।
1 राजा 2:10-12 Hindi Holy Bible (HHBD)
तब दाऊद अपने पुरखाओं के संग सो गया और दाऊदमुर में उसे मिट्टी दी गई। दाऊद ने इस्राएल पर चालीस वर्ष राज्य किया, सात वर्ष तो उसने हब्रोन में और तैंतीस वर्ष यरूशलेम में राज्य किया था। तब सुलैमान अपने पिता दाऊद की गद्दी पर विराजमान हुआ और उसका राज्य बहुत दृढ़ हुआ।
1 राजा 2:10-12 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
तब दाऊद अपने पुरखाओं के संग सो गया और दाऊदपुर में उसे मिट्टी दी गई। दाऊद ने इस्राएल पर चालीस वर्ष राज्य किया, सात वर्ष तो उसने हेब्रोन में और तैंतीस वर्ष यरूशलेम में राज्य किया था। तब सुलैमान अपने पिता दाऊद की गद्दी पर विराजमान हुआ और उसका राज्य बहुत दृढ़ हुआ।
1 राजा 2:10-12 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
तब दाऊद अपने पुरखाओं के संग जा मिला और दाऊदपुर में उसे मिट्टी दी गई। (प्रेरि. 2:29, प्रेरि. 13:36) दाऊद ने इस्राएल पर चालीस वर्ष राज्य किया, सात वर्ष तो उसने हेब्रोन में और तैंतीस वर्ष यरूशलेम में राज्य किया था। तब सुलैमान अपने पिता दाऊद की गद्दी पर विराजमान हुआ और उसका राज्य बहुत दृढ़ हुआ।
1 राजा 2:10-12 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
इसके बाद दावीद अपने पूर्वजों में जा मिले. उन्हें उन्हीं के नगर की कब्र में रख दिया गया. इस्राएल पर दावीद के शासन की अवधि चालीस साल थी. उन्होंने हेब्रोन में सात साल और येरूशलेम में तैंतीस साल शासन किया. शलोमोन अपने पिता दावीद के राज सिंहासन पर बैठे. उनका शासन इस समय बहुत बढ़िया तरीके से दृढ़ हो चुका था.