फिर भी प्रभु मूसा और हारून से बोला और उन्हें आदेश दिया कि वे इस्राएलियों और मिस्र देश के राजा फरओ के पास जाएं, और इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाल कर लाएं। ये उनके पूर्वजों के परिवारों के मुखिया हैं : इस्राएल के ज्येष्ठ पुत्र रूबेन के पुत्र : हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्मी। ये ही रूबेन के गोत्र हैं। ये शिमोन के पुत्र हैं : यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर और कनानी जाति की एक स्त्री से उत्पन्न पुत्र शाऊल। ये ही शिमोन के गोत्र हैं। अपनी-अपनी पीढ़ी के क्रम में ये लेवी के पुत्र हैं : गेर्शोन, कहात और मरारी। लेवी के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे। ये गेर्शोन के पुत्र हैं : लिबनी और शिमई। ये अपने गोत्र के मुखिया थे। ये कहात के पुत्र हैं : अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्जीएल। कहात के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे। ये मरारी के पुत्र हैं : महली और मूशी। अपनी-अपनी पीढ़ी के क्रम में ये ही लेवी वंश के गोत्र हैं। अम्राम ने अपनी फूफी योकेबेद से विवाह किया। उसने उससे हारून और मूसा नामक पुत्रों को जन्म दिया। अम्राम के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे। ये यिसहार के पुत्र हैं : कोरह, नेपेग और जिक्री। ये ऊज्जीएल के पुत्र हैं : मीशाएल, एलसापन और सित्री। हारून ने अम्मीनादाब की पुत्री और नहशोन की बहिन एलीशेबा से विवाह किया। उसने उससे नादब, अबीहू, एलआजर और ईतामर नामक पुत्रों को जन्म दिया। ये कोरह के पुत्र हैं : अस्सीर, एलकाना और अबीआसप। ये ही कोरह वंश के गोत्र हैं। हारून के पुत्र एलआजर ने पूटीएल की पुत्री से विवाह किया। उसने पीनहास नामक पुत्र को जन्म दिया। ये ही अपने-अपने गोत्रों के क्रम में लेवी वंश के पूर्वजों के परिवार के मुखिया हैं। ये वे ही मूसा और हारून हैं जिन्हें प्रभु ने आदेश दिया था, ‘इस्राएलियों को दलबल सहित मिस्र देश से बाहर निकाल ले जाओ।’ ये वे ही मूसा और हारून हैं, जिन्होंने मिस्र देश से इस्राएलियों को बाहर ले जाने के लिए मिस्र देश के राजा फरओ से बातें की थीं। जिस दिन प्रभु ने मूसा से मिस्र देश में बातें कीं, उसने मूसा को बताया, ‘मैं प्रभु हूं। जो कुछ मैं तुझसे कहता हूं, वह मिस्र देश के राजा फरओ से कहना।’ किन्तु मूसा ने प्रभु को उत्तर दिया, ‘मैं अच्छा वक्ता नहीं हूं। फरओ मेरी बात कैसे सुनेगा?’
निर्गमन 6 पढ़िए
सुनें - निर्गमन 6
शेयर
सभी संस्करण की तुलना करें: निर्गमन 6:13-30
छंद सहेजें, ऑफ़लाइन पढ़ें, शिक्षण क्लिप देखें, और बहुत कुछ!
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो