एक दिन मूसा अपने ससुर यित्रो, मिद्यान देश के पुरोहित, की भेड़-बकरियां चरा रहे थे। वह उन्हें निर्जन प्रदेश की पश्चिम दिशा में ले गए। वह परमेश्वर के पर्वत होरेब के पास आए। प्रभु के दूत ने उन्हें झाड़ी के मध्य अग्नि-शिखा में दर्शन दिया। मूसा ने देखा कि अग्नि से झाड़ी जल तो रही है पर वह भस्म नहीं हो रही है। मूसा ने कहा, ‘मैं उधर जाकर इस महान दृश्य को देखूंगा कि झाड़ी क्यों नहीं भस्म हो रही है।’
निर्गमन 3 पढ़िए
सुनें - निर्गमन 3
साझा करें
सभी संस्करणों की तुलना करें: निर्गमन 3:1-3
छंद सहेजें, ऑफ़लाइन पढ़ें, शिक्षण क्लिप देखें, और बहुत कुछ!
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो