जब एलकानाह बलि चढ़ाता तब वह अपनी पत्नी पनिन्नाह और उसके पुत्रों-पुत्रियों को बलि-पशु के मांस के अनेक टुकड़े देता था। यद्यपि वह हन्नाह से प्रेम करता था तो भी वह उसे बलि-पशु के माँस का केवल एक टुकड़ा देता था; क्योंकि प्रभु ने हन्नाह को संतान नहीं दी थी। हन्नाह की सौत उसे बुरी तरह चिढ़ाती, ताना मारती थी कि प्रभु ने उसे कोई सन्तान नहीं दी। वह प्रतिवर्ष ऐसा ही करती थी; जब-जब वे प्रभु-गृह को जाते तब-तब पनिन्नाह हन्नाह को चिढ़ाती थी। हन्नाह रोती, और भोजन नहीं करती।
1 शमूएल 1 पढ़िए
सुनें - 1 शमूएल 1
साझा करें
सभी संस्करणों की तुलना करें: 1 शमूएल 1:4-7
छंद सहेजें, ऑफ़लाइन पढ़ें, शिक्षण क्लिप देखें, और बहुत कुछ!
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो