भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को उस शुभ-समाचार का स्मरण दिलाना चाहता हूँ, जिसका प्रचार मैंने आपके बीच किया, जिसे आपने ग्रहण किया और जिस में आप दृढ़ बने हुए हैं। यदि आप शुभ-समाचार उसी रूप में बनाये रखेंगे, जिस रूप में मैंने उसे आपको सुनाया है, तो उसके द्वारा आप को मुक्ति प्राप्त होगी। नहीं तो आपका विश्वास करना व्यर्थ होगा। मैंने आप लोगों को सबसे पहले वह विश्वास सौंप दिया जो मुझे प्राप्त हुआ था, अर्थात धर्मग्रन्थ के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरे, वह कबर में रखे गए और धर्मग्रन्थ के अनुसार तीसरे दिन जी उठे। वह कैफा को और बाद में बारहों को दिखाई दिये। फिर वह एक ही समय पाँच सौ से अधिक भाइयों और बहिनों को दिखाई दिये। उन में से अधिकांश आज भी जीवित हैं, यद्यपि कुछ का देहान्त हो चुका है।
1 कुरिन्थियों 15 पढ़िए
सुनें - 1 कुरिन्थियों 15
शेयर
सभी संस्करणों की तुलना करें: 1 कुरिन्थियों 15:1-6
24 दिन
"एक ईसाई को कैसे जीना चाहिए?" क्या कुरिन्थियों को लिखे पहले पत्र में इस विषय को संबोधित किया गया है, जो युवा ईसाइयों के सामने आने वाली समस्याओं पर व्यावहारिक देखभाल और सुधार देता है। जब आप ऑडियो अध्ययन सुनते हैं और भगवान के वचन से चुनिंदा छंद पढ़ते हैं, तो 1 कुरिन्थियों के माध्यम से दैनिक यात्रा करें।
छंद सहेजें, ऑफ़लाइन पढ़ें, शिक्षण क्लिप देखें, और बहुत कुछ!
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो