मलाकी 3:15-18

मलाकी 3:15-18 HCV

पर अब हम लोग घमंडी मनुष्य को आशीषित कहते हैं. निश्चित रूप से बुरा काम करने वाले समृद्ध होते जा रहे हैं, और यहां तक कि जब वे परमेश्वर को परखते हैं, तब भी वे बच निकलते हैं.’ ” तब जो यहोवाह का भय मानते थे, उन्होंने एक दूसरे से बातें कीं, और यहोवाह ने ध्यान से उनकी बातें सुनी. जिन्होंने यहोवाह का भय माना और उनके नाम का आदर किया, उनके बारे में यहोवाह के सामने एक स्मरण पुस्तिका लिखी गई. सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है, “उस दिन जब मैं अपना कार्य करूंगा,” तो वे लोग मेरे कीमती भाग होंगे. मैं उन्हें बचाऊंगा, जैसे कि एक पिता अपनी सेवा करने वाले बेटे के ऊपर करुणा करते और उन्हें बचाते हैं. और आप लोग फिर धर्मी और दुष्ट के बीच, और परमेश्वर की सेवा करने वाले और परमेश्वर की सेवा नहीं करने वाले के बीच फर्क को देखेंगे.