हाग्गय 1:2-4

हाग्गय 1:2-4 HCV

सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है: “ये लोग कहते हैं, ‘यहोवाह के भवन के पुनर्निर्माण का समय अभी नहीं आया है.’ ” तब हाग्गय भविष्यवक्ता के द्वारा यहोवाह का यह वचन आया: “क्या यह समय है कि आप लोग खुद पक्‍के, भव्य घरों में रहें, और यह भवन उजाड़ पड़ा रहे?”