उद्बोधक 3:1-8

उद्बोधक 3:1-8 HSS

हर एक काम के लिए एक तय समय है, और धरती पर हर एक काम करने का एक समय होता है: जन्म का समय और मृत्यु का समय; बोने का समय और बोए हुए को उखाड़ने का समय. मार डालने का समय और स्वस्थ करने का समय; गिराने का समय और बनाने का समय; रोने का समय और हंसने का समय; शोक करने का समय और नाचने का समय. पत्थर फेंकने का समय और पत्थर इकट्ठा करने का समय; गले लगाने का समय और गले न लगाने का समय. खोजने का समय और छोड़ देने का समय; बचाकर रखने का समय और फेंक देने का समय. फाड़ने का समय और सीने का समय; चुप रहने का समय और बोलने का समय. प्रेम का समय और नफरत का समय; युद्ध का समय और शांति का समय.

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो उद्बोधक 3:1-8 से संबंधित हैं