आमोस 5:21-24

आमोस 5:21-24 HCV

“मैं आप लोगों के उत्सवों से घृणा करता हूं, उन्हें तुच्छ समझता हूं; आप लोगों की सभाएं मेरे लिए एक दुर्गंध के समान हैं. भले ही आप लोग मुझे होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाएं, पर मैं उन्हें स्वीकार नहीं करूंगा. भले ही आप लोग मुझे अपना मनपसंद मेलबलि चढ़ाएं, पर मेरे लिये उनका कोई मतलब नहीं होगा. दूर रखिए मुझसे अपने गीतों का शोरगुल! मैं आप लोगों की वीणा के संगीत को नहीं सुनूंगा. पर न्याय को नदी के समान, तथा धर्मीपन को कभी न सूखनेवाले सोते के समान बहने दीजिए!

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो आमोस 5:21-24 से संबंधित हैं