YouVersion Logo
Search Icon

प्रेरितों 23:1-5

प्रेरितों 23:1-5 HINOVBSI

पौलुस ने महासभा की ओर टकटकी लगाकर देखा और कहा, “हे भाइयो, मैं ने आज तक परमेश्‍वर के लिये बिलकुल सच्‍चे विवेक से जीवन बिताया है।” इस पर हनन्याह महायाजक ने उनको जो उसके पास खड़े थे, उसके मुँह पर थप्पड़ मारने की आज्ञा दी। तब पौलुस ने उससे कहा, “हे चूना फिरी हुई भीत, परमेश्‍वर तुझे मारेगा। तू व्यवस्था के अनुसार मेरा न्याय करने को बैठा है, और फिर क्या व्यवस्था के विरुद्ध मुझे मारने की आज्ञा देता है?” जो पास खड़े थे उन्होंने कहा, “क्या तू परमेश्‍वर के महायाजक को बुरा–भला कहता है?” पौलुस ने कहा, “हे भाइयो, मैं नहीं जानता था कि यह महायाजक है; क्योंकि लिखा है : ‘अपने लोगों के प्रधान को बुरा न कह’।”

Free Reading Plans and Devotionals related to प्रेरितों 23:1-5