1
सभा-उपदेशक 8:15
पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI)
इसलिए मैं लोगों को सलाह देता हूं: आनन्द मनाओ। सूर्य के नीचे धरती पर मनुष्य के लिए खाने-पीने और आनन्द मनाने के अतिरिक्त और कुछ भी अच्छा नहीं है। जो आयु परमेश्वर ने उसे इस धरती पर प्रदान की है, उसके परिश्रम में यही आनन्द विद्यमान रहेगा।
Compare
Explore सभा-उपदेशक 8:15
2
सभा-उपदेशक 8:12
यद्यपि पापी मनुष्य सौ बार दुष्कर्म करता है, और उसे दण्ड नहीं मिलता, वह लम्बी उम्र तक जीवित रहता है, तथापि मैं यह जानता हूं कि परमेश्वर से डरनेवालों का अन्त में भला ही होता है। परमेश्वर उनका भला करता है, क्योंकि वे उससे डरते हैं।
Explore सभा-उपदेशक 8:12
3
सभा-उपदेशक 8:6
प्रत्येक बात का उपयुक्त समय और उसकी उपयुक्त कार्य-विधि होती है, यद्यपि मनुष्य की बुराई उसके लिए बहुत भारी पड़ती है।
Explore सभा-उपदेशक 8:6
4
सभा-उपदेशक 8:8
ऐसा कौन मनुष्य है जिसका वश प्राण पर चले, और वह प्राण के निकलते समय उसको रोक ले? मृत्यु के दिन पर मरनेवाले का अधिकार नहीं होता। युद्ध से छुटकारा नहीं मिलता, और न दुर्जन व्यक्ति अपनी दुर्जनता के कारण मृत्यु से बच सकता है।
Explore सभा-उपदेशक 8:8
5
सभा-उपदेशक 8:11
दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को जल्दी दण्ड नहीं मिलता, इसलिए मनुष्यों का हृदय दुष्कर्म करने में लगा रहता है।
Explore सभा-उपदेशक 8:11
6
सभा-उपदेशक 8:14
एक बात और : यह भी व्यर्थ है, और पृथ्वी पर होती है। धार्मिक व्यक्तियों को दुर्जन मनुष्यों के दुष्कर्मों का फल भुगतना पड़ता है, और दुर्जन मनुष्य धार्मिक व्यक्तियों के सत्कर्मों का फल प्राप्त करते हैं। अत: मैं कहता हूं, यह भी व्यर्थ है।
Explore सभा-उपदेशक 8:14
7
सभा-उपदेशक 8:7
मनुष्य यह नहीं जानता है कि क्या होने वाला है, क्योंकि कौन व्यक्ति उसे भविष्य में घटनेवाली बातें बता सकता है?
Explore सभा-उपदेशक 8:7
Home
Bible
Plans
Videos